फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Private clinic sealed over newborn's death

Gonda News: नवजात की मौत मामले में निजी क्लीनिक सील

Fri, 13 Feb 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Private clinic sealed over newborn's death
कटरा बाजार। निजी क्लीनिक में प्रसव के बाद नवजात की मौत के मामले में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। जांच करने पहुंचे एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा को मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। प्रकरण में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

कटरा-गोंडा मार्ग स्थित आरडी मेमोरियल क्लीनिक में मंगलवार को भगहरिया पूरे मितई निवासी सोनी को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। सोनी ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन चार घंटे बाद नवजात की मौत हो गई। सोनी के पति घनश्याम मौर्य ने बृहस्पतिवार को मामले की शिकायत सीएमओ से की। उनके निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने क्लीनिक पहुंचकर जांच की। सोनी में खून की कमी पाई गई। इसके बाद उन्हें नाजुक हालत में जिला महिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला चिकित्सालय में सोनी को भर्ती करने से मना कर दिया गया और एंबुलेंस वहीं छोड़कर लौट गई। बाद में परिजनों ने सोनी को जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को एसीएमओ ने आरडी मेमोरियल क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान कोई भी डॉक्टर नहीं मिला। पैरामेडिकल स्टाफ भी अप्रशिक्षित पाया गया। इस पर क्लीनिक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed