{"_id":"6793cf9d11c489355b011f85","slug":"prison-minister-ignored-the-issue-of-rajudas-gonda-news-c-100-1-slko1026-131492-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राजूदास के मुद्दे पर कन्नी काट गए कारागार मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राजूदास के मुद्दे पर कन्नी काट गए कारागार मंत्री
Fri, 24 Jan 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे प्रदेश के कारागार मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर महंत राजू दास की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि हमने ऐसा कोई बयान सुना ही नहीं है। न ही कोई पोस्ट देखी, फिर क्या बोलें।
प्रभारी मंत्री ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा कि पिछले उपचुनाव में भी हम लोग पूरी ताकत लगाए हुए थे। नौ में से सात सीटें भाजपा को मिली थीं। उन्होंने दावा किया कि मिल्कीपुर सीट भी भाजपा के खाते में आएगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के चुनाव में प्रचार के दौरान कहा है कि जिस तरीके से उनके नेतृत्व में मंत्रि परिषद के सभी सदस्यों ने डुबकी लगाई है। केजरीवाल को भी उन्होंने चैलेंज किया है, अगर यमुना की सफाई की बात कर रहे हैं तो वह भी स्नान करके बताएं। इसका कोई जवाब अभी तक नहीं मिला है।