{"_id":"d6a2a040c858466b004a0af244da9076","slug":"prime-sports-xi-won-the-cricket-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइम स्पोर्ट्स इलेवन ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइम स्पोर्ट्स इलेवन ने जीता मैच
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा लीग टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरुवार को खेला गया। इसमें प्राइम स्पोर्ट्स इलेवन ने खान इलेवन को हरा कर कप पर कब्जा कर लिया। रेलवे स्टेडियम में चल रहे गोंडा कप 2015 टूर्नामेंट का फाइनल मैच प्राइम स्पोर्ट्स इलेवन व खान इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राइम स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने निर्धारित 16 ओवरों में चार विकेट खोकर 113 रन बनाए। इसमें प्राइम स्पोर्ट्स के खिलाड़ी सईद ने अकेले ही शानदार 42 रन बनाए। जवाब में उतरे खान इलेवन के खिलाड़ी निर्धारित ओवरों में 90 रन बनाकर ही आल आउट हो गए। इससे प्राइम स्पोर्ट्स इलेवन की टीम ने 23 रनों से मैच जीत लिया। विजेता टीम के कप्तान जहरुल को राज्यमंत्री पंडित सिंह के भतीजे वतन सिंह ने कप प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट मेें मैन ऑफ द मैच सईद, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शहनवाज, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज गामा को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन