फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Prevent account operations

खाता संचालन पर रोक

Tue, 15 Sep 2015 11:30 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द करने के उच्च न्यायालय के
विज्ञापन
आदेश के बाद मुजेहना में कार्यरत 40 सहायक अध्यापकों के खाता संचालन पर रोक लगा दी गई है। इन विद्यालयों के खातों का संचालन शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों द्वारा किया जा रहा था।

बिना किसी सक्षम आदेश के खाता संचालन पर रोक लगाने से भड़के इन शिक्षामित्रों ने मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रदर्शन किया और बीईओ के इस निर्णय की निंदा की। मुजेहना शिक्षा क्षेत्र के 40 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों की तैनाती हुई थी।

इन विद्यालयों का वित्तीय चार्ज भी इन्हीं अध्यापकों को दिया गया था, जिससे यह शिक्षक ग्राम शिक्षा निधि, विद्यालय प्रबंध समिति व मध्याह्न भोजन के खातों का संचालन कर रहे थे, लेकिन पिछले शनिवार को शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक पद पर हुए समायोजन को रद्द करने के उच्च न्यायालय के फैसले के बाद मुजेहना में तैनात इन शिक्षकों के खाता संचालन पर रोक लगा दी गई।

सोमवार को जब कुछ विद्यालयों के शिक्षक बैंक पहुंचे तो उन्हें खाता संचालन बंद होने की जानकारी हुई। शिक्षामित्र ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि इस संबंध में पूरे प्रदेश में ऐसा कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन इसके बाद भी इन शिक्षकों के खाता संचालन पर रोक लगा दी गई।

इस निर्णय के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षामित्रों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और इस निर्णय पर आक्रोश जताया। शिक्षामित्रों का कहना है कि खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला व ब्लॉक सह समन्वयक अनिल श्रीवास्तव ने बिना किसी आदेश के मनमाने ढंग से उनके खाता संचालन पर रोक लगाई है।

इस मौके पर जुग्गीलाल वर्मा, रामभाल त्रिपाठी, कमलेश्वर तिवारी, उपेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, आज्ञाराम, रामदीन, संतोष शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे। इस संबंध मे खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति शुक्ला का कहना है कि एहतियात के तौर पर 40 विद्यालयों के खाता संचालन पर रोक लगाई गई है।

 वजीरगंज के अनुभुला निवासी शिक्षामित्र दिलीप सिंह मंगलवार को बीआरसी वजीरगंज पर बैठक कर रहे थे। बैठक में शिक्षामित्रों का दर्द बांट रहे दिलीप सिंह को चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर गए। आनन-फानन में अन्य शिक्षामित्रों ने उन्हें सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उक्त शिक्षामित्र रुपईडीह ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed