{"_id":"67e2eb2c4dcd4ede04033f89","slug":"prepare-an-action-plan-for-the-development-of-schools-gonda-news-c-100-1-slko1026-134698-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्कूलों के विकास को लेकर बनाएं कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्कूलों के विकास को लेकर बनाएं कार्ययोजना
Tue, 25 Mar 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। ब्लॉक स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक के प्रशिक्षण में स्कूलों के विकास को लेकर कार्य योजना बनाने पर जोर दिया गया। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एआरपी पुष्कर तिवारी ने विद्यालय के दैनिक कार्यों, विद्यालय के विकास, और विद्यालय के संसाधनों के प्रबंधन के साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों के बारे में जानकारी दी।
सत्यव्रत वर्मा ने विद्यालय के विकास के लिए योजना बनाने, विद्यालय के संसाधनों का उपयोग, और विद्यालय के विकास के लिए आवश्यक कदमों के बारे में बताया। कंपोजिट ग्रांट के सदुपयोग ,एवं विद्यालय प्रबंध समिति की प्रत्येक माह किए जाने एवं अभिभावक से संपर्क रखने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक बेलसर के मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, पदम भूषण सिंह व व्यायाम शिक्षक रामेश्वरम शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)