{"_id":"676d9d4bd6b1b68c3b0af5b2","slug":"preparations-were-going-on-for-fathers-birthday-sons-death-created-chaos-gonda-news-c-100-1-gon1003-129688-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पिता के जन्मदिन की चल रही थी तैयारी, लुधियाना में बेटे की मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पिता के जन्मदिन की चल रही थी तैयारी, लुधियाना में बेटे की मौत से मचा कोहराम
Thu, 26 Dec 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
धनंजय पाठक उर्फ अंकुर की फाइल फोटो।
मनकापुर (गोंडा)। कोतवाली क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता के घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। शामिल होने के लिए उनका बेटा लुधियाना से घर लौट रहा था। मगर लुधियाना में ठंडारी स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के दतौली के ककरदार पुरवा निवासी प्रधान प्रतिनिधि व बार एसोसिएशन मनकापुर के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता सीके पाठक के घर में उनके जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण पत्र बांटा गया था। एक जनवरी को जन्मदिन पर जरूरतमंदों को कंबल आदि वितरण के साथ ही मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी थी। जन्मदिन के लिए सीके पाठक के मंझले पुत्र धनंजय पाठक उर्फ अंकुर (33) रविवार को लुधियाना से घर आ रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोपहर में लुधियाना के ठंडारी स्टेशन के पास वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने से धनंजय की मौत हो गई। इससे परिजनों की खुशियां मातम में बदल गईं। ग्राम प्रधान मां मंजू पाठक, पत्नी विजयलक्ष्मी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, ब्लाॅक प्रमुख जगदेव चौधरी, पूर्व प्रमुख यूपी सिंह और जिला पंचायत सदस्य जनार्दन वर्मा आदि ने संवेदना प्रकट की है।