{"_id":"6159eac48ebc3e628e039ac8","slug":"preparations-to-cancel-the-recognition-of-two-schools-running-on-paper-gonda-news-lko598475528","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों में चल रहे दो स्कूलों की मान्यता रद्द करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों में चल रहे दो स्कूलों की मान्यता रद्द करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बेसिक शिक्षा से मान्यता लेकर करीब 10 सालों से कागजों में ही स्कूल संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। राज्य सूचना आयोग में स्कूल के संबंध में की गई जांच रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मामला तूल पकड़ रहा है।
सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने दोनों स्कूलों के बारे में की गई जांच रिपोर्ट बीएसए से मांगी है। एक स्कूल की मान्यता रद्द किए जाने की संस्तुति की गई है, वहीं दूसरे स्कूल के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट न होने पर फिर से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। माना जा रहा है दोनो स्कूलों की मान्यता रद्द किए जाने की तैयारी हो रही है। मामले में बड़े स्तर पर खेल होने से जुड़ा बताया जा रहा है।
बेलसर ब्लाक के लिलाईकला में लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा ग्रामीण समाजोत्थान एंव शिक्षा संस्थान का संचालन 10 सालों से अधिक समय से हो रहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम बनाकर जांच कराई तो यह मामला समाने आया कि लिलाईकला में लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कागजों में ही संचालित है। इस पर निदेशक बेसिक शिक्षा को मान्यता रद्द किए जाने की संस्तुति की गई।
इसके बाद अब दूसरे ग्रामीण समाजोत्थान एंव शिक्षा संस्थान की जांच रिपोर्ट भी मांगी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनो स्कूलों का संचालन कागजों में हो रहा है। इसकी शिकायत उच्च स्तर पर होने पर जांच कराई गई, जिसमें बड़े स्तर पर खेल उजागर हुआ है।
अब एक स्कूल की संस्तुति तो हो गई और दूसरे स्कूल की जांच के अब आदेश हुए हैं। एडी बेसिक शिक्षा ने बीएसए को लिखे पत्र में दूसरे स्कूल के बारे में भी जांच रिपोर्ट मांगी है।
जिले में कई स्कूल ऐसे हैं जो पुराने मान्यता पर दूसरा स्कूल भी संचालित कर रहे हैं। ऐसे में स्कूलों की जांच हो सकती है। एक मामला सामने आने के बाद शासन स्तर पर मंथन हो रहा है।
जिले में मान्यता का खेल पहले भी हो चुका है, कई स्कूलों को नोटिस जारी हो चुकी है। अभी तक ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई होती थी जो बिना मान्यता के ही संचालित होते थे लेकिन अब ऐसे स्कूलों की भी जांच कराए जाने की तैयारी हो रही है।