फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Preparations for admission of second batch on 100 MBBS seats started

Gonda News: एमबीबीएस की 100 सीटों पर दूसरे बैच के प्रवेश की तैयारी शुरू

Tue, 17 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Preparations for admission of second batch on 100 MBBS seats started
गोंडा। महाराजा देवी बख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस की 100 सीटों पर दूसरे बैच के प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में जरूरी संसाधनों के साथ फैकल्टी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाया जा रहा है। बुधवार को एनएमसी (नेशनल मेडिकल काउंसिल) की टीम प्राचार्य डॉ धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने के साथ वर्चुअल सुनवाई करेगी। इस दौरान शिक्षण कार्य की बेहतर व्यवस्था होने पर सीटों में बढ़ोत्तरी किए जाने पर भी विचार हो सकता है।
विज्ञापन

नीट का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद होने वाली काउंसिलिंग के बाद मेडिकल कॉलेज में दूसरे बैच के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। यह काउंसिलिंग जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। कॉलेज में संसाधन फैकल्टी व स्टाफ के मानकों की जांच के लिए एनएमसी की टीम ऑनलाइन निरीक्षण भी कर चुकी है।
विज्ञापन

अब बुधवार को एनएमसी की टीम, चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की महानिदेशक व प्रधानाचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने के साथ वर्चुअल सुनवाई करेगी। इस सुनवाई में मेडिकल कॉलेज की ओर से दिए गए घोषणा पत्र के अनुसार संकाय सदस्यों के आधार आधारित हाजिरी ( एईबीएएस), संकाय सदस्यों की स्थिति, विभिन्न चिकित्सीय मानक व मूलभूत सुविधाओं को परखा जाएगा। यदि सब कुछ मानक के अनुरूप मिला तो मेडिकल कॉलेज को 100 सीटों पर दूसरे बैच के प्रवेश की अनुमति मिल सकती है। साथ ही सीटों की बढ़ोत्तरी पर भी विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने ने बताया कि दूसरे बैच को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को एनएमसी की वर्चुअल सुनवाई होगी। इसमें बाद ही दूसरे बैच के प्रवेश को लेकर अनुमति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed