{"_id":"62000cbf5d4c9e54115c68aa","slug":"preparation-nominate-adm-meeting-gonda-news-lko616691981","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में चार दर्जन नामांकन के आसार, प्रशासन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में चार दर्जन नामांकन के आसार, प्रशासन तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन में सोमवार व मंगलवार को काफी होड़ रहेगी। दोनों दिन में चार दर्जन के करीब नामांकन होने के आसार हैं। प्रशासन भी सतर्कता बरतने की तैयारी कर रही है। सोमवार को अतिरिक्त पुलिस रहेगी और प्रशासन का रूख कड़ा रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने आयोग और कोविड के नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विस. चुनाव में पांच दिनों से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शुरूआत में नामांकन काफी धीमा रहा है। चार दिनों में सिर्फ तीन नामांकन हुए थे। इसके बाद शनिवार को वसंत पंचमी होने के कारण एक साथ 18 दावेदारों ने नामांकन करके रेकार्ड बना दिया। अब दो ही दिन नामांकन होने हैं। अभी भी सपा, बसपा व कांग्रेस के कई उम्मीदवारों की ओर से नामांकन किया जाना है। इसमें करीब 20 प्रत्याशी दलों को मिलाकर नामांकन कर सकते हैं। इससे अधिक ही निर्दलीय नामांकन होने का आसार है। माना जा रहा है कि दो दिनों में चार दर्जन के करीब नामांकन होंगे। प्रशासन एक दिन में अधिक नामांकन होने पर भीड़ पर अंकुश लगाने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की निगरानी की तैयारी कर रहा है। इससे कलेक्ट्रेट गेट से ही निगरानी बढ़ाई जाएगी।
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी
नामांकन के दौरान पुलिस की निगरानी के साथ ही तकनीक से भी निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए ड्रोन कैमरों को भी बढ़ाया जा रहा है। जो लगातार कलेक्ट्रेट के अंदर से लेकर आंबेडकर चौराहे तक नजर रखेंगे। कोई भी आयोग के नियमों की अनदेखी करते मिला तो कार्रवाई होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही हर स्तर पर नामांकन के दौरान निगरानी की व्यवस्था और कड़ी की गई है।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान किसी तरह की भीड़ न जुटाई जाए। वाहनों को 200 मीटर दूरी पर ही रोकें और प्रत्याशी सिर्फ दो लोगों के साथ ही प्रवेश पाएंगे।
मार्कंडेय शाही, जिला निर्वाचन अधिकारी