{"_id":"685c41be93230647780f96b4","slug":"pregnant-woman-dies-attendants-create-ruckus-gonda-news-c-100-1-slko1026-139834-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रसूता की मौत, तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रसूता की मौत, तीमारदारों का हंगामा
Thu, 26 Jun 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। प्रसूता की मौत के बाद बुधवार को शहर में आईटीआई रोड पर स्थित मेडीसन हाॅस्पिटल में जमकर हंगामा हुआ। तीमारदारों ने हाॅस्पिटल कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर के ग्राम महादेवा मौजा केशवपुर पहड़वा निवासी व नगर पालिका में कार्यरत सूरज का कहना है कि पत्नी तारा देवी (30) की तबीयत खराब होने पर बुधवार को वह सुबह प्रसव के लिए मेडीसन हाॅस्पिटल पहुंचे। सुबह करीब सात बजे नार्मल डिलीवरी से प्रसव हुआ। उस वक्त सब ठीक था। बाद में बच्चे को एसएनसीयू में रख दिया गया।
कुछ देर बाद प्रसूता के पेट में ऐंठन शुरू हुआ। इसके बाद प्रसूता को दोबारा से प्रसव कक्ष लेकर गए। बाद में बताया कि रक्तस्राव अधिक हो गया है। खून की व्यवस्था करिए। जब वह खून का प्रबंध करके लौटा तो बताया गया कि हालत गंभीर है। रेफर कर रहे हैं। एक अन्य निजी अस्पताल ले जाने को कहा गया। जब वह वहां लेकर पहुंचा तो चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जब वह दोबारा शव लेकर मेडीसन हाॅस्पिटल पहुंचे तो उसके भाई बबलू व अन्य परिजनों के साथ अस्पताल कर्मियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक अस्पताल में हुए हंगामे के बीच पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों से तहरीर देने को कहा गया है। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे। कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा का कहना है कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई लिखित तौर पर मामला आता है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
खून लेकर लौटे तो कहा कि यहां से ले जाओ
सूरज ने कहा कि जब वह मेडिकल कॉलेज से खून लेकर लौटा तो कहा गया कि यहां से ले जाओ। आरोप लगाया कि प्रसव अप्रशिक्षित स्टाफ ने किया। मौके पर न तो कोई डॉक्टर था और न ही जिम्मेदार। उसने कार्रवाई की मांग की है।
आरोप बेबुनियाद
अस्पताल संचालक हाकिम सिंह का कहना है कि इलाज में लापरवाही के आरोप बेबुनियाद हैं। मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे यहां से रेफर कर दिया गया था। अन्यत्र मौत होने के बाद परिजन शव को यहां लाए और हंगामा किया।