फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pradhans support Amar Ujala's Best Pradhan initiative

Gonda News: अमर उजाला की श्रेष्ठ प्रधान पहल को प्रधानों का समर्थन

Sat, 17 Jan 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pradhans support Amar Ujala's Best Pradhan initiative
गोंडा। अमर उजाला और मुथूट फाइनान्स सुनहरी सोच की महत्वाकांक्षी पहल ‘श्रेष्ठ प्रधान 2025’ को उत्तर प्रदेश में उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है। इसके अंतर्गत हजारों ग्राम प्रधानों ने खुद को नामांकित कर अपने विकास कार्यों की जानकारी साझा की है। इसी क्रम में श्रेष्ठ प्रधान का देवीपाटन मंडल स्तरीय आयोजन 19 जनवरी को टाउन हाॅल में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जिलों से चयनित वो ग्राम प्रधान शामिल होंगे, जिन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं जैसे क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
विज्ञापन

अपने गांव के विकास में ग्राम प्रधानों के योगदान को मान्यता देने के लिए उन्हें अमर उजाला और मुथूट फाईनान्स की संयुक्त पहल के तहत ‘अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान-2025’ सम्मान से नवाजा जाएगा। अमर उजाला के ग्रामीण मंच गांव जंक्शन के सहयोग से इस पहल का आयोजन हो रहा है। यूपी के 18 मंडल व 75 जिलों के एक लाख से अधिक गांवों के 58,000 से अधिक ग्राम प्रधानों से उनके सर्वश्रेष्ठ कार्यों की प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थीं।
विज्ञापन


मुथूट फाईनान्स भारत की सबसे बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी है, जो रोजाना 2.5 लाख से अधिक ग्राहकों को 7,400 से अधिक शाखाओं से अपनी सेवाएं दे रही है। इस वर्ष अमर उजाला श्रेष्ठ प्रधान अभियान में मुथूट फाईनान्स बतौर टाइटल स्पॉन्सर जुड़ा है। अपनी प्रेरणादायक पहल ‘सुनहरी सोच - गर्व का पर्व - सीजन-4’ के माध्यम से मुथूट फाईनान्स उस एक प्रधान को विशेष सम्मान देगा, जिसकी सोच ने समाज में नई दिशा देकर मिसाल कायम की है। इस पहल को और मजबूत करने के लिए हेल्थ पार्टनर के तौर पर सैवलॉन स्वस्थ इंडिया मिशन और सहयोगी के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार का पंचायतीराज विभाग भी जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed