{"_id":"678befdb98be6cb7fb0c9769","slug":"pradhan-representative-and-electrical-workers-clashed-during-ots-camp-gonda-news-c-100-1-gon1003-131096-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ओटीएस कैंप के दौरान प्रधान प्रतिनिधि व विद्युत कर्मी भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ओटीएस कैंप के दौरान प्रधान प्रतिनिधि व विद्युत कर्मी भिड़े
Sat, 18 Jan 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कौड़िया थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार उपकेंद्र के भगहरिया पूरे मितई गांव में शनिवार को ओटीएस कैंप के दौरान प्रधान प्रतिनिधि व विद्युत कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विद्युत कर्मियों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने उन्हें बंधक बनाकर मारापीटा, इसके बाद मोबाइल फोन छींनकर फोटो-वीडियो डिलीट करवा दिए। वहीं, प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि बकायेदारों की सूची मांगने पर विद्युत कर्मियों ने अभद्रता की।
उपकेंद्र दुबहा बाजार के विद्युतकर्मी टीजी मुकेश मिश्र व संविदाकर्मी प्रभुदयाल ने थाने पर दी तहरीर में कहा कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे लोनियनपुरवा गांव में विभाग की ओर से ओटीएस कैंप लगाकर बकायेदारों से बिजली का बिल जमा कराया जा रहा था। गांव निवासी बकायेदार रईस के घर पहुंचे थे। तभी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह व उनके छोटे भाई उमेश प्रताप सिंह अपने ड्राइवर के साथ पहुंच गए। साथ ही कर्मियों से गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि वीडियो बनाने पर प्रधान प्रतिनिधि ने अपने साथियों संग विद्युतकर्मियों की पिटाई कर दी। साथ ही मोबाइल छींनकर फोटो वीडियो डिलीट करवा दिया। फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप लगाया कि सरकारी कागजात भी फाड़ दिए। अवर अभियंता आदर्श ओझा व एसडीओ एसएल चौहान के पहुंचने पर विद्युत कर्मियों को छोड़ा गया। जेई आदर्श ओझा ने बताया कि विद्युत कर्मियों से मारपीट कर सरकारी कार्यों में बाधा डाली गई। वहीं, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि गांव की महिलाओं से विद्युत कर्मियों ने अभद्रता की थी। सूचना के बाद वहां पहुंचकर विद्युत कर्मियों से बकायेदारों की सूची मांगी। बावजूद इसके विद्युतकर्मी अभद्रता पर अमादा रहे। बताया कि सभी आरोप निराधार है। किसी को बंधक नहीं बनाया और न ही कोई मारपीट की गई। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मियों की तहरीर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व उनके छोटे भाई और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।