फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pradhan, accused of irregularities, gets bail

Gonda News: अनियमितता के आरोपी प्रधान को मिली जमानत

Tue, 25 Nov 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 25 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pradhan, accused of irregularities, gets bail
गोंडा। गो आश्रय केंद्र के संचालन में अनियमितता व धांधली सहित अन्य आरोपों में घिरे ग्राम प्रधान की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायालय ने सशर्त स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन


मामला बेलसर ब्लॉक के ग्राम पकवान गांव और ताराडीह में संचालित गो आश्रय केंद्रों का है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि प्रकाश मिश्र ने 28 फरवरी 2025 को थाना उमरी बेगमगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि डीएम के आदेश पर हुई जांच में गो आश्रय केंद्रों में संरक्षित पशुओं के लिए भूसा, चारा, स्वच्छ पेयजल, शव निस्तारण तथा फंड के उपयोग में व्यापक अनियमितताओं की पुष्टि हुई है। इसके लिए पकवान गांव के प्रधान हरि प्रसाद, पंचायत सचिव विमलेश कुमार व केयर टेकर और ग्राम पंचायत ताराडीह के प्रधान भगीरथ पासवान, सचिव श्यामसुंदर व केयर टेकर पर आरोप लगाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। सुनवाई के दौरान मामले के तथ्य, साक्ष्य और परिस्थितियों पर विचार करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने आरोपी भगीरथ पासवान का जमानत प्रार्थनापत्र सशर्त स्वीकार कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed