{"_id":"62911554f8fed35dc154c45c","slug":"pradarshan-gonda-news-lko6325533139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के अधिकारियों की मनमानी से नाराज अधिवक्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के अधिकारियों की मनमानी से नाराज अधिवक्ताओं का हंगामा
फोटो-3-गोंडा के करनैलगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। -संवाद
- फोटो : GONDA
Link Copied
करनैलगंज (गोंडा)। तहसील के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने गत गुरुवार को हंगामा किया। कहा कि अधिकारी सुनवाई करके आदेश पारित करते हैं और आदेश का अनुपालन नहीं कराते हैं। जनता तहसील का चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने बताया कि ग्राम करनैलगंज शहरी में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रखा है। 12 मई को न्यायालय ने मुकदमे की सुनवाई करके रास्ते की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आदेश पारित कर किया। नायब तहसीलदार, कोतवाल, नगर पालिका परिषद की ईओ, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम गठित कर 25 मई की तिथि निर्धारित कर दिया। लेकिन निर्धारित तिथि को टीम के सदस्य आदेश का अनुपालन कराने नहीं गए। इससे नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम के चैंबर के सामने धरने पर बैठकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, मंत्री बाबादीन मिश्रा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, हृदय नारायन मिश्रा, अरविंद शुक्ला, दिनेश गोस्वामी मौजूद रहे। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि आपत्ति आने के कारण अभी कार्रवाई नहीं की जा सकी है। आदेश का अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।