{"_id":"617ae6af59b0c673aa5e2e8e","slug":"pradarshan-gonda-news-lko60218387","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों- कर्मचारियों ने एकजुट हो भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए शिक्षकों- कर्मचारियों ने एकजुट हो भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुरानी पेंशन और विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए अब कर्मचारियों और शिक्षक तेवर में आ गए हैं। गुरुवार को जिला पंचायत के टीन शेड में एकजुट हो पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन सरकार बहाल करें। बीते चार सालों से मामलों पर सरकार चुप्पी साधे है। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच की ओर से आयोजित धरने में 50 से अधिक कर्मचारी संगठन एक साथ आए और सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग किया। जिलाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने कहा कि 30 नवंबर को राज्य स्तर पर निर्णायक फैसला होगा। इससे पहले सरकार को पुरानी पेंशन दे देना चाहिए।
महासचिव इंद्रपाल तिवारी ने कहा कि सरकार में बैठे लोग मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन के लिए जो भी सरकार करे जल्द से जल्द करें, अन्यथा परिणाम गंभीर होंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन अरोरा ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों को कमजोर मानने की भूल सरकार न करे। संरक्षक राम सजन पांडे व सीतापति राम मिश्र ने भी कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आंदोलन मांग पूरी होने तक चलता रहेगा।
शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकमार शुक्ल ने कहा कि सरकार की ओर से किये जा रहे देरी से आक्रोश फैल रहा है। जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र, विजय बरवार, इंद्रप्रताप सिंह, राम प्रताप पांडे, अभिमन्यु मिश्र, नजमी कमाल, विजय नरायन पांडे, ममता सिंह, मधुलिका मिश्रा, दिलीप शुक्ल, शिवशंकर, रामचंद्र तिवारी, दिनेश सिंह, प्रमोद आचार्य, महेंद्र कुमार, कृपा राम, अनूप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।