फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power supply to Kanshiram Colony was cut off at midnight.

Gonda News: आधी रात काट दी गई कांशीराम कॉलोनी की बिजली

Mon, 22 Jun 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 22 Jun 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Power supply to Kanshiram Colony was cut off at midnight.
गोंडा। भीषण गर्मी के बीच सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पंतनगर कांशीराम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति रविवार देर रात बंद कर दिए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और कॉलोनी के करीब 70 परिवारों के 500 से अधिक लोग पानी के लिए परेशान रहे। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब सप्लाई बहाल नहीं हुई तो जानकारी करने पर पता चला कि विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर से ही आपूर्ति रोक दी है। गर्मी और उमस के बीच लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। बिजली न रहने से पानी की मोटरें भी बंद हो गईं, जिससे पेयजल संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष उजमा राशिद ने बताया कि ब्लॉक-20 पश्चिमी में बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो गई थी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग से संपर्क किया गया। नगर पालिका के पंप के लिए वैकल्पिक बिजली कनेक्शन की व्यवस्था कराई गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने देर रात तक प्रयास कर जलापूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अवर अभियंता एसपी मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बिना वैध कनेक्शन के बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से नियमित कनेक्शन लेने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।
इटियाथोक में बिजली संकट बरकरार
इटियाथोक। लक्ष्मणपुर लालनगर में करीब एक महीने से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, कठौवा गांव में एचटी लाइन का तार टूटकर खेत में गिर जाने से करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। खरगूपुर मार्ग पर लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से भी लोगों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी।
मसकनवा में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर
मसकनवा। खालेगांव में शनिवार रात 250 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से 125 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उमस भरी गर्मी में लोग पूरी रात परेशान रहे। महकमे ने 27 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी। एसडीओ अंशुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी गई है।


ओवरलोड ट्रांसफार्मरों से बढ़ रही परेशानी

जिले के कई इलाकों में ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के कारण बार-बार खराबी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद पर्याप्त सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते ट्रांसफार्मर फुंकने और लो-वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed