{"_id":"b203e471e41dd5d6c97816a51d1524db","slug":"power-supply-stopped-32-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 घंटे गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 घंटे गुल रही बत्ती
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज क्षेत्र में बिजली की समस्या है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्रवासी लगातार 32 घंटे तक बिजली और पानी से महरूम रहे। रोजेदारों को पानी के लिए भटकना पड़ा। जिससे रोजेदारों व बिजली उपभोक्ताओं में जबरदस्त आक्रोश है।
करनैलगंज क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। बुधवार की सुबह पांच बजे बिजली जाने के बाद से गुरुवार को दिन में करीब 12 बजे तक लगातार 32 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में पूरी रात बिजली का इंतजार करने में ही बिताना पड़ा।
खास कर रमजान के महीने में रोजेदारों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जिससे रोजेदारों को बिजली के साथ पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ा। नगर पालिका के सभासद जुबेर अहमद, जीमल राईनी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि रमजान के महीने में रोजा खोलने, तराबीह पढ़ने के समय बिजली अक्सर गुल रहती है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को बिजली व पानी दोनों से महरूम होना पड़ा। जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। विद्युत उपखंड अधिकारी एसके साहू कहते हैं कि करनैलगंज कस्बे के नये उपकेंद्र को नई लाइन से चालू करने का काम चल रहा था तथा लाइन में फाल्ट आने के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा आई।
जिसे दूर करने का प्रयास तेजी से चल रहा है। नगर पालिका के ईओ बलबीर सिंह यादव कहते हैं कि सुबह एक घंटे के लिए जनरेटर चलाकर पानी आपूर्ति किया गया था। मगर जनरेटर से प्रेशर नहीं बनता है। इसलिए पूरे नगर में पानी आपूर्ति नहीं हो सकी।