{"_id":"57dd8a5f4f1c1b5e48d48734","slug":"power-supply-disrupted-for-seven-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की एचटी लाइन पर शनिवार को एक पेड़ टूटकर गिर जाने से इटियाथोक व खरगूपुर इलाके की बिजली सात घंटे तक गुल रही। बताया जाता है कि सुबह बारिश के दौरान भवनियापुर उपाध्याय गांव के पास लगा पेड़ बिजली की एचटी लाइन पर टूटकर गिर गया था।
बलरामपुर से चलने वाले जिले के दो बिजलीघरों इटियाथोक व खरगूपुर की सप्लाई करीब 32 किलोमीटर की दूरी जंगलों से तय करने के बाद पहले खरगूपुर आई है तो वहां से यही सप्लाई इटियाथोक को जाती है। बलरामपुर से गोंडा के बीच इस 32 किलोमीटर की दूरी में कुआंना जंगल भी पड़ता है। जहां आए दिन कोई न कोई पेड़ टूटकर गिरता रहता है। जिससे इटियाथोक व खरगूपुर के लोगों को आए दिन अंधेरे में रहना पड़ता है।
शनिवार को बलरामपुर रोड पर भवनियापुर उपाध्याय गांव के नजदीक बारिश के दौरान एक पेड़ टूटकर बलरामपुर से आने वाली 33 केवी एचटी लाइन पर गिर पड़ा। जिससे कई खंभों की लाइन टूटकर जमीन पर आ गिरी, जिससे इटियाथोक व खरगूपुर की सप्लाई भी बंद हो गई।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पावर कॉरपोरेशन के अवर अभियंता व एसडीओ को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बिजलीकर्मियों की टीम ने सात घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर लाइन से अलग किया और तार खींचकर फिर से बिजली चालू की।
उपखंड अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि सुबह के समय बारिश के दौरान पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिरा था। जिससे कई खंभों की लाइन टूट गई थी। लाइन को गिरे हुए पेड़ से अलग करवाकर पूर्ववत इलाके की बिजली चालू करवा दी गई है।
वहीं इलाकाई लोगों ने खरगूपुर व इटियाथोक की बिजली आपूर्ति बलरामपुर के बजाए गोंडा से किए जाने की मांग पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से की है। बता दें कि इटियाथोक इलाके में 132 केवी क्षमता का एक बिजलीघर बनना प्रस्तावित है। लेकिन इस प्रस्ताव को अभी ट्रांसमिशन वर्क्स कमेटी से अनुमति मिलनी बाकी है।