{"_id":"6839f4843281e60d26034abf","slug":"power-outage-for-hours-due-to-storm-and-rain-gonda-news-c-100-1-slko1026-138555-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आंधी-बारिश से घंटों बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आंधी-बारिश से घंटों बिजली गुल
Fri, 30 May 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार सुबह आंधी-बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। मेडिकल कॉलेज की अंडरग्राउंड लाइन में फाल्ट की वजह से छह घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। सीएमओ कार्यालय में टॉर्च की रोशनी में कामकाज हुआ।
बृहस्पतिवार देर रात अचानक मौसम बिगड़ गया। आंधी व बारिश के कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हुई, लेकिन शुक्रवार भोर एक बार फिर मौसम ने करवट बदली और आंधी चलने लगी। तेज बारिश भी हुई। आंधी में पेड़ों से आम गिरने से बाग मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, बिजली कटौती से शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेडिकल काॅलेज परिसर में लबालब पानी भर गया। इससे क्षेत्रीय निदान केंद्र में जांच कराने वालों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ा। जिले के कई गांवों व शहर के गली-मोहल्लों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई।