{"_id":"6a4402cc204eafccce0d76b7","slug":"power-outage-at-medical-college-for-24-hours-students-stage-protest-gonda-news-c-100-1-slko1026-161384-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे से बिजली गुल, छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे से बिजली गुल, छात्रों ने किया प्रदर्शन
Tue, 30 Jun 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों को समझाती पुलिस और प्रदर्शन करतीं छात्राएं। स्रोत-सोशल मीडिया
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने मंगलवार शाम प्रदर्शन किया। सर्किट हाउस के सामने कॉलेज गेट पर एकत्र छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
छात्रों के अनुसार सोमवार रात से विद्युत फॉल्ट के कारण मेडिकल कॉलेज परिसर में बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार बिजली न रहने से पेयजल, पढ़ाई और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर छात्रों ने प्रदर्शन किया।
छात्रों ने कहा कि भीषण गर्मी और बिजली कटौती के कारण छात्रावास में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली न होने से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन की सूचना पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है। फॉल्ट दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।