फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power cuts started increasing with heat

Gonda News: गर्मी के साथ बढ़ने लगी बिजली कटौती

Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Power cuts started increasing with heat
गोंडा। गर्मी बढ़ने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट शुरू हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 घंटे तक अघोषित कटौती होने लगी है।
विज्ञापन

कटरा बाजार नगर में रविवार को नौ घंटे बिजली गुल रही। इटियाथोक ग्रामीण क्षेत्र में करीब 10 घंटे तक कटौती की गई। दूसरी ओर लोड बढ़ने के कारण पावर कॉरपोरेशन की तमाम कोशिशों के बाद भी लाइनलॉस कम नहीं हो रहा है। कटिया से बिजली चोरी व जर्जर तारों की लाइनों की वजह से जिले में बिजली लाइनलॉस 30 फीसदी तक पहुंच गया है।
जिले में चार विद्युत वितरण खंडों में माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है। सबसे अधिक लाइनलॉस खंड दो में हो रहा है। पावर कॉरपोरेशन ने लाइनलॉस को दो श्रेणियों में रखा है। एक श्रेणी में बिजली चोरी से लाइनलॉस है। दूसरी श्रेणी में तकनीकी कारणों जैसे लोकल फाॅल्ट, जर्जर और लंबी बिजली लाइनों से होने वाला लाइनलॉस है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रामनरेश ने बताया कि लाइनलॉस कम करने के लिए उपकेंद्र की टीमें गांवों में निरीक्षण कर रही हैं। राजस्व वसूली के साथ ही लाइनलॉस रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed