फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Power cut in 752 villages

Gonda News: 752 गांवों की बिजली गुल

Sun, 28 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Power cut in 752 villages
मनकापुर में आंधी के चलते बिजली का खंभा। - संवाद
गोंडा। आंधी-पानी ने भले ही गर्मी से राहत दे दी मगर 752 गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल है। इससे करीब 8.5 लाख आबादी ने शनिवार की रात अंधेरे में गुजारी। शनिवार दोपहर आंधी व बारिश के चलते कई स्थानों पर बिजली के खंभे व तार टूटकर गिर गए थे। जिन्हें रविवार शाम तक दुरुस्त नहीं कराया जा सका। इससे संबंधित गांवों में बिजली संकट बरकरार है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर आई धूल भरी आंधी व बारिश से तमाम पेड़ और उनकी डालों के साथ ही दर्जनों बिजली के खंभे व तार टूट गए थे। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहर क्षेत्र में पटेलनगर, आवास विकास, गायत्रीपुरम, जानकीनगर आदि मोहल्लों के साथ ही करीब 752 गांवों में पूरी रात बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। धानेपुर, राजापुर परसौरा व मेहनौन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार शाम तक भी नहीं बहाल हो सकी। बिजलीकर्मी 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन की मरम्मत में जुटे हैं। इसके साथ ही जहां-जहां खंभे व तार टूट हैं, उन्हें भी दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बालपुर क्षेत्र में भी करीब एक लाख आबादी बिजली ठप होने से परेशान है। कटरा बाजार कस्बे में नौ घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। वहीं, रास्तों में जलभराव व कीचड़ से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोतीगंज की मूसापुर गोशाला में आंधी से टिनशेड गिर गया। इसके ढांचे के नीचे दबने से दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी सुधांशु वर्मा व प्रधान प्रतिनिधि बब्बू मिश्र ने पशु चिकित्साधिकारी को बुलाकर पशुओं का इलाज कराया।

वजीरगंज के विद्युत उपकेंद्र मोहनपुर में 16 संविदाकर्मियों की तैनाती है। मगर इनमें से 15 को पोल पर चढ़ना ही नहीं आता। शनिवार को आंधी से जगह-जगह पोल व तार टूटकर गिर गए। जिससे चंदहा, अजबनगर, देवीपुर, बानेपुर, भितरी, चड़उवा, करनीपुर सहित दर्जनभर गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। मगर सिर्फ संविदा कर्मचारी मोहित यादव ही पोल पर चढ़कर फाल्ट दुरुस्त करता रहा। इस वजह से रविवार को भी पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed