{"_id":"628fb655f051b52cfe656e20","slug":"pound-gonda-news-lko6323901190","type":"story","status":"publish","title_hn":"संझवल में बनेगा मॉडल अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संझवल में बनेगा मॉडल अमृत सरोवर
विज्ञापन
फोटो- 18- गोंडा के संझवल गांव में अमृत सरोवर का शुभारंभ करते डीएम व ब्लाक प्रमुख। संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पर्यटकों को लुभाने के इटियाथोक के संझवल में अमृत सरोवर को मॉडल बनाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व ब्लॉक प्रमुख पूनम द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को विकासखंड इटियाथोक ग्राम पंचायत संझवल तालाब की भूमि पूजन कर अमृत सरोवर योजना का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि तालाबों को अमृत सरोवर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही तालाबों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा तथा इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि अमृत सरोवर तालाब की देखभाल, साफ-सफाई सभी ग्रामवासी अपना समझ कर निरंतर देखरेख करना सुनिश्चित करें। अमृत सरोवर के अंतर्गत साफ स्वच्छ पानी तालाबों में लाया जाएगा। बताया कि सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की शुरुआत की है।
इसके तहत अमृत सरोवर तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा, तालाब के चारों तरफ लाइट की व्यवस्था होगी पौधरोपण होगा वॉकिंग टाइल्स लगी होंगी। इस दौरानजिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी एनआरएलएम एनबी सविता, डीसी मनरेगा संतकुमार, खंड विकास अधिकारी रूप नरायन भारती आदि रहे।