फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Postal ballots of soldiers will pass through QR code

क्यूआर कोड से गुजरेंगे सैनिकों के पोस्टल बैलेट

Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Postal ballots of soldiers will pass through QR code
गोंडा। विधानसभा चुनाव में देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात जवान भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए जवानों को ऑनलाइन बैलेट पेपर भेजने की कार्यवाही जल्द ही शुरू होने वाली है। प्रभारी अधिकारी ईटीपीबीएस/जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि जिले में कुल 1601 सैनिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन द्वारा सैनिकों के मुख्यालयों पर ये पोस्टल बैलेट भेजने का काम शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन

अब सैनिकों की ओर से मताधिकार के बाद भेजे गए पोस्टल बैलेट की जांच क्यूआर कोड से होगी। डाक के माध्यम से सीधे ये संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर के पास पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 1601 सर्विस मतदाता हैं। इनमें सेना के जवान, सेना के अफसर शामिल होते हैं। उनकी तैनाती अपने मूल निवास से दूर होने की वजह से इन्हें सर्विस मतदाता माना जाता है।
विज्ञापन

जिले में अभी कुल 1601 सर्विस मतदाता हैं। प्रशासन की तरफ से इन सभी मतदाताओं को पोस्टल बैलेट भेजने का काम शुरू हो रहा है। उन्होंने बताया कि सैनिकों को ये मत पत्र भेजे जाएंगे। इसके बाद सर्विस मतदाता वहां से इसे संबंधित रिटर्निंग अफसर के पास पत्रों पर मुहर लगाकर विधानसभा क्षेत्रवार भेज देंगे। मतगणना के दौरान इन सभी सर्विस मतदाताओं की क्यूआर कोड से जांच होगी, इसके बाद मतगणना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मत पत्रों का कलेक्शन आरओ या एआरओ करेंगे। मतगणना के दिन मतगणना स्थल पर भेजा जाएगा जहां पर क्यूआर कोड से स्कैन करने व मिलान के बाद इन मतपत्रों को वैध मानते हुए गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्विस मतदाताओं के अलावा 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने भी पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सहमति दी है। जिले में अब तक 167 दिव्यांग मतदाताओं तथा 996 अस्सी वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं सहित कुल 1063 मतदाताओं ने फार्म 12-डी भेजकर पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed