फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Politics of hot by-election with notification

पंचायत उप चुनाव: अधिसूचना के साथ ही सियासत गर्म

Fri, 04 Jun 2021 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Politics of hot by-election with notification
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रिक्त पदों के उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही गांवों में एक बार फिर चुनावी सियासत गर्म हो गयी है। पांच प्रधान, चार बीडीसी और रिक्त 3987 पंचायत सदस्यों के पदों के लिए अधिसूचना के बाद नामांकन पर्चों की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गयी।
विज्ञापन

जिला निवार्चन अधिकारी व डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि उपचुनाव के लिए नामांकन 6 जून को होगा। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच के बाद 7 जून को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन और 12 जून को मतदान होगा।
विज्ञापन

मतगणना व परिणाम की घोषणा 14 जून को होगी। पंचायत चुनाव में 3987 पंचायत सदस्यों के पद रिक्त होने से 363 पंचायतों का गठन नही हो सका है।
वैसे तो अधिकारियों को उम्मीद थी कि पंचायत सदस्यों के पद निर्विरोध ही हो सकते हैं लेकिन प्रधानों के निर्वाचन के बाद विपक्षी भी सदस्य के पदों पर नामांकन कराकर आने वाले पांच साल तक प्रधानों के सामने चुनौती देने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में कई पंचायतों में सदस्यों के पदों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 363 प्रधानों का भविष्य सदस्यों के निर्वाचन पर टिका है। ऐसे में प्रधान भी कोरम पूरा करने के लिए सदस्यों को निर्वाचित कराने की कवायद में जुटे हैं। सदस्यों का चुनाव न होने से वह प्रधान होने के बाद भी न तो खातों का संचालन कर पाएंगे और न ही पंचायतों की बैठक। जिले की 1214 ग्राम पंचायतों में से 363 में ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या पूरी न होने से गांव की सरकार का गठन भी अभी तक अटका है।
जिले की पांच ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधानों का निधन हो चुका है और रिक्त सीटों को उपचुनाव से भरा जाना है। पर्चों की बिक्री के साथ ही इन पंचायतों में चुनाव की संभावना बन रही है।

इनमें विकासखंड कर्नलगंज की ग्राम पंचायत धनावा, परसपुर में चरहुंआ, कटराबाजार में टेढ़ी, तरबगंज में गौहानी व नवाबगंज में ग्राम पंचायत नगवा की प्रधान शामिल हैं। इन पंचायतों में कई दावेदार सामने आ रहे हैं। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed