फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Political parties jumped into the university movement

Gonda News: विवि आंदोलन में कूद पड़े सियासी दल

Mon, 09 Oct 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 09 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Political parties jumped into the university movement
चौक बाजार में विवि स्थापना की मांग को लेकर मशाल जूलूस निकालते पुरातन छात्र के पदा​धिकारी। -संवा
गोंडा। मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना मंडल मुख्यालय पर कराने की मांग को लेकर धधक रही आंदोलनों की मशाल की आग में इंडिया गठबंधन सियासी रोटियां सेंकने में जुटा है। शहर ही नहीं बल्कि गांव-गांव से बुलंद हो रही लगभग आठ लाख छात्रों, युवाओं और किसानों की आवाज में सुर मिलाकर आंदोलन का हिस्सा बनने से गठबंधन को फायदा होता दिख रहा है। शासन के फैसले के आगे सत्तापक्ष के अधिकांश जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हैं मगर अंदरखाने से यह बात जरूर निकलकर आ रही है कि आंदोलन जितना बड़ा होता जाएगा, अगले साल लोकसभा चुनाव में उसका उतना ही असर दिखेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय आंदोलन ने कांग्रेस को संजीवनी दे दी है। लगभग खत्म हो चुकी जिला कांग्रेस कमेटी को खूब जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में परसपुर के डोमाकल्पी से लेकर मुख्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिला। वह राज्यपाल से मिलकर लंबी लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं। समाजवादी पार्टी भी आंदोलनों में सहयोग कर युवाओं को अपने पाले में लाने की कोशिश में जुट गई है। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, वरिष्ठ नेता सूरज सिंह और जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन भी विश्वविद्यालय आंदोलन में कूद पड़े हैं। सपा के युवाओं की टोली पुरातन छात्रसंघ के साथ कंधा मिलाकर आंदोलन की मशाल तेज कर रही है। आम आदमी पार्टी भी मौका भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तहसील से लेकर मुख्यालय तक प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इस तरह इंडिया गठबंधन के ये तीनों दल छात्र व युवाओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में सत्तापक्ष को नुकसान होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

परसपुर के डोमाकल्पी में विवि स्थापना की घोषणा होने के बाद अचानक बलरामपुर में स्थानांतरित करने से युवाओं में उबाल आ गया है। जबकि जिले का युवा गोंडा व कैसरगंज लोकसभा सीट के चुनाव में निर्णायक भूमिका में रहता है। गोंडा लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख 84 हजार मतदाता हैं। जिसमें करीब नौ लाख मतदाताओं की उम्र 18 से 35 वर्ष तक है। लोकसभा क्षेत्र में जिले की चार विधानसभा सीटें गोंडा सदर, मेहनौन, गौरा और मनकापुर शामिल हैं। वहीं, कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में करीब 19 लाख मतदाता हैं। इनमें से सात लाख युवा जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र कटराबाजार, करनैलगंज व तरबगंज के हैं। इसमें से यदि आधे युवाओं ने भी विश्वविद्यालय मुद्दे पर अपना मन बदल लिया तो सियासत का रुख बदल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलबीएस पीजी कॉलेज के पुरातन छात्रों ने रविवार शाम शहर में मशाल जुलूस निकाला। गोंडा मांगे विश्वविद्यालय हक है हमारा विवि स्लोगन लिखी तख्ती लेकर सैकड़ों युवा मशाल जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व छात्रनेता मनीष शुक्ल, आनंद शुक्ल, कलीम खान, मनोज शुक्ल, अजय मिश्र, राजेश दीक्षित, विक्की सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article