फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political

पीएम मोदी ने नेपाल की तराई राजनीति को दी धार

Sun, 12 Dec 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
political
गोंडा। सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लोकार्पण समारोह में मंच पर मौजूद प्रधानमंत्री मोदी ने थारू जनजाति के साथ ही महिलाओं के लिए संचालित विकास योजनाओं को एक एक कर गिनाया। पीएम मोदी ने अवधी भाषा से अपने भाषण की शुरुआत की तो सभा पंडाल तालियों से गूंज उठा। चुनावी वर्ष को देखते हुए सरयू परियोजना के लोकार्पण व पीएम के उद्बोधन ने भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा पैदा कर दी।
विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ ही सीएम योगी ने भी इस परियोजना की शुरुआत से लेकर समापन तक में आई अड़चनों को पूरा करने के भाजपा सरकार के जज्बे को खुलकर बताया। साथ ही देवी पाटन मंडल की अधिष्ठात्री देवी मां पाटेश्वरी, गोंडा के क्रांतिवीर राजा देवीबख्श सिंह, महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह, बलरामपुर के कर्मयोगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी, राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख को भी मंच से नमन कर मौजूद लोगों का दिल जीता। साथ ही किसानों को भी चुनावी वर्ष में पूरी तरह साथ जोड़े रखने के लिए मंच से ही 16 दिंसबर को आयोजित कृषि आधारित सेमीनार में भी आमंत्रित करने का कार्य किया। लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय के एसिसटेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र नाथ मिश्र कहते हैं कि पीएम मोदी के आगमन व सरयू परियोजना के लोकार्पण ने भाजपा की लोकप्रियता के गिरते ग्राफ को बढ़ाने का काम किया है। विधानसभा चुनाव में इसके दूरगामी परिणाम होंगे।
विज्ञापन

डॉ. मिश्र कहते हैं कि भाजपा संगठन की दृष्टि से जो विधानसभा सीटें सी श्रेणी में मानी जा रही थीं उन्हें बी श्रेणी में लाने के लिए मोदी का आगमन व उनकी उपस्थिति काफी फायदेमंद बनेगी। देवी पाटन मंडल के चार जिलों में 20 विधानसभा सीटें हैं। इसमें 17 सीटों पर भाजपा का वचस्व है, लेकिन कुछ विधायकों के कामकाज पर जनता अब सीधे सवाल खड़े करने लगी है। इसी लिए इलाके में अपनी दमदार मौजूदगी को पीएम व सीएम के समक्ष पेश करने के लिए गोंडा सदर से भाजपा के मौजूदा विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी, कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह, गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय, मनकापुर के विधायक व कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, करनैलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भइया के पुत्र कुंवर शारदेन मोहन सिंह ने इस आयोजन में पूरी ताकत के साथ दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में भी चला था मोदी का जादू
वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा लखनऊ रोड के हारीपुर गांव में हुई थी। उनकी वाकपटुता और आम लोगों को रिझाने के तौर तरीकों के लोग आज भी कायल हैं। चुनाव से कुछ माह पूर्व पीएम मोदी की इस सभा से बहराइच की सभी सातों सीटों, श्रावस्ती की दो सीटों, बलरामपुर की चार सीटों तथा गोंडा की सात विधानसभा सीटों पर इसका प्रभाव अवश्य पड़ेगा। जानकार बताते हैं कि मोदी का आना ही दस प्रतिशत वोटों का उछाल माना जाता है। यदि दूसरा कार्यक्रम लगा तो इसमें और भी उछाल आएगा।

किसानों में भरी नई ऊर्जा
मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम के फायदे को लेकर देवीपाटन मंडल की राजनीतिक से जुड़े विश्लेषक गुणा गणित लगाने में जुट गए हैं। मोदी ने मंच के माध्यम से सीधे किसानों से संवाद साध कर उन्हें रिझाने का पूरा प्रयास किया। किसानों को बताया कि यदि यह परियोजना 20-25 साल पहले पूरी हो गई होती तो यहां के किसान भी संपन्न हो चुके होते। यह योजना सरयू परियोजना देवीपाटन मंडल, बस्ती मंडल व गोरखपुर मंडल के किसानों में नई ऊर्जा का संचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed