फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   political

भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रही सपा

Tue, 13 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
political
परसपुर (गोंडा)। नंदौर गांव में बीडीसी के मकान जेसीबी से ढहाए जाने का मामला गरमाने लगा है। सपा ने जहां सत्ता के दबाव में मकान ढहाए जाने का आरोप लगाया था। अब भाजपा ने सपा पर निशाना साधा है। मंगलवार को महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर में भाजपा नेताओं ने बैठक कर सपा पर मामले को बेवजह सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास करने के साथ भाजपा सरकार को बदनाम करने की साजिश रचने का सपा पर आरोप मढ़ा है। भाजपा ने पार्टी व सरकार को बदनाम करने की सपा की कोशिश के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में मंगलवार को परसपुर ब्लाक के भाजपा के तीनों मंडलों की संयुक्त बैठक हुई। भाजपा नेताओं ने कहा नंदौर गांव के बीडीसी मैनुद्दीन ने छप्पर हटाकर उसके स्थान पर टिनशेड लगवाया है। मकान ढहाने की अफवाह फैलाई जा रही है। बीडीसी मैनुद्दीन का मकान पूरी तरह से सुरक्षित है, और वह उसमें रह रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि समाजवादी नेताओं ने मामले को सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि सपा नेता भाजपा सरकार तथा पार्टी को बदनाम करने की जानबूझ कर साजिश रच रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों ने साजिश रचने वाले नेताओं के लिए बैठक में निंदा प्रस्ताव पास किया।
विज्ञापन

बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि परसपुर वासुदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष परसपुर डॉ. शिव प्रकाश सिंह, सरयू मंडल अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, गोपाल ग्राम मंडल अध्यक्ष देव नाथ सविता, नवनिर्वाचित प्रमुख प्रतिनिधि परसपुर मनमोहन सिंह, हितेंद्र सिंह गुड्डू, अजय कुमार सिंह पप्पू, पिंकू सिंह, विनोद कुमार पांडेय, राजेश प्रताप सिंह राजू, सीपी सिंह, पुत्ती सिंह, अमित सिंह, अनुज प्रताप सिंह, धर्मपाल सिंह, विवेक सिंह, हेमंत सिंह, कुलदीप सिंह, सोनू सिंह, अशोक सिंह, जयप्रकाश सिंह व कुणाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी से बात करेेंगे सांसद बृजभूषण
परसपुर (गोंडा)। भाजपा नेताओं ने बैठक में बताया कि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद ने मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से चर्चा करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed