फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police will reveal the secret of mason's murder with the help of CDR

Gonda News: सीडीआर के सहारे राजमिस्त्री की हत्या का राज खोलेगी पुलिस

Sat, 04 Nov 2023 05:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 04 Nov 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
Police will reveal the secret of mason's murder with the help of CDR
गयासुद्दीन के साथियों में हत्यारे की तलाश हथियागढ़ के गयासुद्दीन का नहर में मिला था शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। राजमिस्त्री गयासुद्दीन की हत्या को लेकर उलझी पुलिस ने उसके मोबाइल फोन का सीडीआर (कॉल डिटेल रिकाॅर्ड) निकाला है। वारदात के दिन राजमिस्त्री की किससे-किससे बातचीत हुई। इसके खंगालने में जुटी है। पुलिस सीडीआर के सहारे राजमिस्त्री की हत्या का राज खोलेगी। हालांकि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गयासुद्दीन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसलिए उसका विसरा प्रिजर्व किया गया है।
छपिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ भटपुरवा के रहने वाले किसान रफीउल्लाह का बेटा गयासुद्दीन (25) राजमिस्त्री था। बृहस्पतिवार की सुबह वह काम के सिलसिले में घर से निकला था और शाम तक घर नहीं लौटा। उसका शव देर शाम तकरीबन सात बजे हथियागढ़ चौकी क्षेत्र के मोकलपुर चिरैया मोड़ पर देशी शराब की दुकान के पीछे, गौराचौकी मार्ग पर सूखी नहर में भटपुरवा के पास पड़ा मिला था। गयासुद्दीन का मोबाइल फाेन उसकी पैंट की जेब में मिला था। गयासुद्दीन की कमर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। पिता रफीउल्ला ने बेटे के हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। युवक का विसरा सुरक्षित किया गया था। जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। अब पुलिस सीडीआर के सहारे गयासुद्दीन की हत्या का राज खोलेगी। पुलिस सीडीआर खंगालने में जुटी है। राजमिस्त्री की वारदात के दिन किससे-किससे बातचीत हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed