फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police vehicles ran throughout the day playing hooters

पूरे दिन हूटर बजाती दौड़ती रहीं पुलिस की गाड़ियां

Sat, 09 Nov 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police vehicles ran throughout the day playing hooters
गोंडा के चौक बाजार में लोंगो की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान। - फोटो : GONDA
गोंडा। अयोध्या मामले में सुप्रीम फैसला आने से पहले शुक्रवार की देर रात से ही अयोध्या की सीमा पर बनाए गए बैरियर पर सख्ती बढ़ा दी गई। सीमा पर बैरियर के आस-पास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी। पुसिकर्मी हर आने जाने वाले व्यक्ति की चेकिंग करते रहे। सतर्कता को लेकर पूरे दिन हूटर बजाती पुलिस की गाड़ियां दौड़ती रहीं।
विज्ञापन

अयोध्या की सीमा वाले जनपद के छह थाना क्षेत्रों नवाबगंज, तरबगंज, उमरी बेगमगंज, करनैलंगज, वजीरगंज व परसपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी रही। यहां पूरी रात चेकिंग अभियान चला। सुबह सीमा क्षेत्र के गांवों में पुलिस भ्रमण करती रही। पिकेट पर पुलिकर्मी मुस्तैद रहे। अयोध्या की सीमा पर छह थाना क्षेत्रों में बनाए गए बैरियर पर वाहनों के साथ ही पैदल आने वाले लोगों की पुलिस तलाशी करती रही।
विज्ञापन

हालांकि नवाबगंज की शिवदयालगंज कटरा सीमा पर अभेद सुरक्षा के इंतजाम रहे। यहां एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार व सीओ तरबगंज महावीर सिंह पूरे दिन सभी पिकेट व बैरियर की सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों को निर्देश देते रहे। यहां बैरियर के आस-पास किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहकर लोगों की मंशा को टटोलते रहे। हालांकि पूरे दिन सभी क्षेत्रों से कुशलता की ही सूचना मिलती रही। पुलिस अधिकारी चौक-चौराहों पर दोनों समुदाय के लोगों के बीच पहुंचकर लोगों की मंशा जानने को उनसे बातचीत भी करते रहे। फैसला आने से पहले ही पूरा जिला सुरक्षा चक्र से बांध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed