{"_id":"69176fe522b8a31ecd0ba228","slug":"police-to-conduct-dna-test-of-newborns-body-gonda-news-c-100-1-slko1026-147186-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नवजात के शव का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नवजात के शव का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस
Fri, 14 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती द्वारा जन्मे मृत नवजात का पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। युवती करीब एक वर्ष पहले एक युवक के साथ घर से चली गई थी। कुछ माह बाद युवक उसे घर छोड़ गया था। शुक्रवार को युवती ने मृत नवजात को जन्म दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली देहात पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवती के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 जुलाई 2024 को उसकी बेटी एक युवक के साथ चली गई थी। कुछ समय बाद युवक उसे छोड़ गया। इस दौरान वह गर्भवती थी, लेकिन युवक न तो उसे साथ रखने के लिए तैयार हुआ और न ही बच्चे को अपनाने को राजी हुआ।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि नवजात का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि बच्चे के पितृत्व संबंधी पुष्टि की जा सके। डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)