फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   police,Suspend

एसएसआई पर महिला के कपड़े फाड़ने का आरोप, निलंबित

Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
police,Suspend
गोंडा। पति संग चल रहे विवाद के मामले में एक महिला ने शनिवार को मायके वालों संग देहात कोतवाली में जमकर हंगामा किया। उसने कोतवाली में तैनात एसएसआई पर पीटने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। कहा कि एसएसआई व दो सिपाही उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के नाम पर दस हजार रुपये मांग रहे हैं। मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल प्रभाव से आरोपी एसएसआई को सस्पेंड करके एएसपी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का काफी समय से पति से विवाद चल रहा है। शनिवार को पुलिस महिला के भाई को पकड़ ले गई। इस पर वह माता-पिता व मायके के अन्य लोगों संग देहात कोतवाली पहुंचकर हंगामा करने लगी। आरोप लगाया कि वह पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दस दिन से देहात कोतवाली के चक्कर काट रही है। मगर एसएसआई केदारराम व दो सिपाही रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उससे दस हजार रुपये मांग रहे हैं। रकम न देने पर पुलिस ने उसके भाई को पीटकर हवालात में बंद कर दिया। महिला ने कोतवाली परिसर में ही एसएसआई द्वारा पीटने व कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होते ही एसपी संतोष कुमार मिश्र ने तत्काल प्रभाव से एसएसआई केदारराम को निलंबित कर दिया। एसपी ने कोतवाली परिसर की सीसीटीवी फुटेज समेत पूरे मामले की जांच एएसपी को सौंपकर छह घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वहीं, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि महिला ने जनवरी में महिला थाने में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस मामले में मार्च में चार्जशीट लगा दी गई र्थी। अब उसके भाई व पति ने आपस में मारपीट की थी। इसके चलते शांतिभंग के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। महिला अपने भाई को छुड़ाने के लिए एसएसआई व सिपाहियों पर झूठे आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed