फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police on the streets, health workers are taking responsibility in the hospital

सड़कों पर पुलिस तो अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी निभा रहे जिम्मेदारी

Fri, 10 Apr 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Police on the streets, health workers are taking responsibility in the hospital
करनैलगंज (गोंडा)। कोरोना से बचाव के लिए प्रयास तो शुरू से ही हो रहा है, असल लड़ाई का आगाज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद से शुरू हुआ। तब से पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर व कर्मचारी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। सड़क पर लोग बेवजह न घूमें और सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस के जवान पसीना बहा रहे हैं। माह भर होने को है अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं और घर व परिवार से दूर हैं। ऐसे कोरोना योद्धाओं का हाल शुक्रवार को अमर उजाला ने लिया। पेश है कोरोना के संघर्ष की ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

एटीएम पर लोगों से दैहिक दूरी का पालन करा रहे जवान
लॉकडाउन के समय सरकार की ओर से गरीबों के खातों में आर्थिक मदद आ रही है। काम न होने सेे खाते से रुपए निकालने को लोग एटीएम और बैंक पहुंच रहे हैं। पुलिस यहां भी एक दूसरे के बीच दूरी का पालन कराने में जुटी है। करनैलगंज के एक निजी एटीएम व ग्राहक सेवा केंद्र पर लोगों को सोशल डिस्टेसिंग की जानकारी देकर उन्हें सयंम से कार्य करने की सलाह देने के लिए आरक्षी रामवीर यादव, शशिकांत यादव व सुषमा यादव मुस्तैद दिखीं। महिलाओं को सुषमा सावधानी बता कर लाइन में दूरी बनाए रखने की जानकारी दे रही हैं। लगातार पुलिस के जवान कोरोना से लोगों को सावधान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी में लोगों की स्क्रीनिंग के संग इलाज की जिम्मेदारी
सीएचसी करनैलगंज में चिकित्सक कोरोना से बचाव के लिए तो कार्य कर ही रहे हैं, अन्य मरीजों के इलाज की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा तो एक महीने से सीएचसी में ही कैंप कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से फीड बैक लिया और कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग पर जोर दिया। उन्होंने बाहर से आए लोगों और परिवार के लोगों की स्क्रीनिंग के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। तीन टीमों को बनाकर उन्होंने गांवों में स्क्रीनिंग के लिए लगाया है। मेडिकल आफीसर डॉ. मुदस्सिर, ब्लॉक कार्यक्रम समन्यवक संजय यादव, डॉ. सीडी सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. एके गुप्ता आदि लोगों के स्वास्थ्य के लिए जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से शुरू किया गया है कम्युनिटी किचन
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से संचालित सामुदायिक रसोई चल रहा है। यहां पर लोगों को दोनो समय भोजन मिल रहा है। निरीक्षण में जिलाधिकारी, अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी नितिन बंसल ने किया। उन्होंने रसोई व भोजन वितरण से संबंधित बहुत से बिंदुओं पर चर्चा किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सदस्य वीके श्रीवास्तव, केबी सिंह, डॉ. दिलीप शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, सरदार जसपाल सिंह सलूजा पूरी तन्मयता से जुटे रहे।
क्विक रिस्पांस टीम ने संभाला सेहत का जिम्मा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पर आरबीएसके योजना के तहत चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात डॉ. संजय कुमार क्विक रिस्पांस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। बिना पर्याप्त संसाधन के डॉ. संजय की पूरी टीम पिछले कई दिनों से क्षेत्र के लोगों के सेवाभाव में जुटी है। डॉ. संजय ने बताया कि विभाग से मास्क, सैनिटाइजर, हाथ के दस्ताने उपलब्ध कराये गए हैं। उनकी पूरी टीम क्षेत्र में विदेशों व अन्य प्रदेशों से आये हुए लोगों की स्वास्थ्य की जांच रोज कर रही है। डॉ. संजय का कहना है की कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई हम लड़ते रहेंगे। जीत हमारी ही होगी।
घर परिवार से दूर रहकर, निभा रहे हैं जिम्मेदारी
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी घर परिवार से दूर रह कर ड्यूटी कर रहे हैं और लोगों की सेवा कर रहे हैं। करनैलगंज में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा कहते हैं कि लोगों की सेहत के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एक महीने से घर नहीं गए हैं हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देने की है। उन्होंने अपील किया कि लोग घरों में रहें, किसी को छुएं न और अपने हाथों को दिन में कई बार साबुन से धोएं। मास्क लगाने की अपील किया और कहा कि मास्क न खोजें तौलिया, रुमाल, गमछे का प्रयोग करें। मेडिकल आफिसर डॉ. मुदस्सिर कहते हैं कोरोना को हराने के लिए लोगों को संयम से काम करना है। डरें नहीं, अपनी जिम्मेदारी निभाएं। ब्लाक कार्यक्रम समन्वयक संजय यादव कहते हैं कि हर किसी को ऐसे वक्त में खुद के लिए सतर्क रहना है।

लोगों की निगरानी करने और उपाय बताने में बहा रहीं हैं पसीना
चिकित्सकों के साथ ही अस्पताल में कार्यरत नर्स और नर्सिंग आफीसर की और भी जिम्मेदारी निभा रही हैं। ऐसे वक्त में उन्होंने साबित कर दिया है कि वह अपने कार्य से बडे़ परिवर्तन ला सकती हैं। सीएचसी करनैलगंज में नर्सिग आफीसर सरिता भारती और गुड़िया लगातार क्वारंटीन किए गए लोगों की निगरानी कर रही हैं। इसके अलावा अस्पताल के मरीजों को भी बेहतर सेवा दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed