फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Police officers' residences will be built at a cost of Rs 2.59 crore

Gonda News: 2.59 करोड़ से बनेंगे पुलिस अफसरों के आवास

Thu, 13 Nov 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Police officers' residences will be built at a cost of Rs 2.59 crore
पुलिस लाइन में आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल 
गोंडा। पुलिस लाइन परिसर में राजपत्रित अधिकारियों के लिए 2.59 करोड़ रुपये से आवास बनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल ने आवास निर्माण परियोजना का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यहां पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के लिए उच्च गुणवत्ता वाले चार राजकीय आवासों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन की इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूरा होने से अधिकारियों को पुलिस लाइन के समीप आवासीय सुविधा मिलेगी। इससे कार्य कुशलता में वृद्धि होगी और आकस्मिक घटनाओं या आपात स्थिति में त्वरित रूप से क्षेत्र में पहुंचना संभव होगा।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्माण स्थल पर टावर डिजाइन, आवासीय प्रावधान और निर्माण की रूपरेखा की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्य प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, क्षेत्राधिकारी लाइन शिल्पा वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed