{"_id":"69f24497ce0465c94c0fd232","slug":"police-keeping-an-eye-on-the-criminals-of-barabanki-and-bahraich-in-the-robbery-case-gonda-news-c-100-1-slko1026-157292-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लूट मामले में बाराबंकी और बहराइच के बदमाशों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लूट मामले में बाराबंकी और बहराइच के बदमाशों पर पुलिस की नजर
Wed, 29 Apr 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। सदर बाजार निवासी सराफ राज सोनी से नगदी व जेवर लूट के मामले पुलिस ने दो दिनों में 452 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन बदमाशों को सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी में मिले संदिग्धों की भी अभी पहचान नहीं हो सकी है। सीमावर्ती जिले बाराबंकी और बहराइच के लुटेरों पर पुलिस की नजर है।
मंगलवार सुबह दुकान खोलने बाइक से जाते समय नरायनपुर माझा मार्ग पर खाटू श्याम मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफ राजन सोनी को तमंचे से धमकाकर नकदी व जेवर लूट लिए थे। इस वारदात के बाद पुलिस ने पांच टीमें गठित कर छानबीन शुरू की। सदर बाजार से लखनऊ रोड के नरायनपुर माझा व अन्य मार्गों के बैंक, पेट्रोलपंपों व अन्य प्रतिष्ठानों में लगे 452 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस के हाथ कुछ संदिग्धों के फुटेज लगे थे, लेकिन उनकी भी पहचान नहीं हो सकी है।
कोतवाली पुलिस, सर्विलांस, एसओजी, अपराध शाखा के साथ ही पांच टीमों में अधिकारी व कर्मचारी मिलाकर 38 पुलिस कर्मियों को लुटेरों की तलाश के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। लूट जैसी वारदात को अंजाम देने वाले जिले के पुराने अपराधियों के बारे में पुलिस टीमें पता लगाने में जुटी हैं। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि टीमों को जिम्मेदारी दी गई है, जल्द ही लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।