{"_id":"633738b52456b920fc087b05","slug":"police-gonda-investigate-custodial-death-gonda-news-lko6508842111","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा के पिता ने सीजेएम के समक्ष दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा के पिता ने सीजेएम के समक्ष दर्ज कराए बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। थाना नवाबगंज में पुलिस हिरासत में 16 दिन पहले हुई संविदा लाइनमैन देव नारायन यादव उर्फ देवा की मौत के मामले में पिता रामबचन यादव दीवानी न्यायालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के जैतपुर गांव के मजरे चौहान पुरवा के रहने वाले झोलाछाप राजेश चौहान की 9 सितंबर की रात धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की तफ्तीश के दौरान सीडीआर में देव नारायन उर्फ देवा का कॉल डिटेल आने पर थाना नवाबगंज पुलिस ने देवा को पूछताछ के लिए 14 सितंबर को थाने में बुलाया था। पूछताछ में पुलिस हिरासत में देवा की मौत हो गई थी।
जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक जांच के आदेश किए थे। न्यायिक जांच कर रही मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिर कुमारित्वा के समक्ष शुक्रवार को संविदा लाइनमैन के पिता राम बचन यादव ने बयान दर्ज कराए हैं। रामबचन यादव ने बताया कि उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करा दिए हैं। बयान में नवाबगंज व एसओजी टीम की पूरी करतूत बताते हुए न्याय की गुहार की है।