{"_id":"61df1cdfa4cbc176c94500a7","slug":"polic-marchpast-gonda-news-lko613178660","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पैदल मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पैदल मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास
विज्ञापन
फोटो- 17- गोंडा के गुरुनानक चौराहे पर पैरामिलेट्री फोर्स के साथ रूट मार्च को संबोधित करते एसपी। संव
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में बुधवार को पैरामिलेट्री फोर्स और पुलिस कर्मियों ने पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का अहसास कराया। साथ ही कोविड-19 गाइडलाइन के पालन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव मद्देनजर गुरु नानक चौराहे से पैदल मार्च प्रारंभ किया। पैरामिलेट्री फोर्स व पुलिसकर्मी गुड्डूमल चौराहा, एकता चौक, बाजार, मनकापुर बस स्टैंड, बड़गांव चौराहा के साथ संवेदनशील इलाकों में गए। पैदल मार्च किया। एसपी ने आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने, शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया। इसके साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वालों व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। एसपी ने लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि आमजन बेफिक्र होकर मतदान करें। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी। पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा।