फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   PM Samman Nidhi came to the account of 4.5 lakh farmers

4.5 लाख किसानों के खाते में आई पीएम सम्मान निधि

Sat, 26 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
PM Samman Nidhi came to the account of 4.5 lakh farmers
गोंडा के बेंकटाचार क्लब में आयोजित कृृषि मेले का उदद्याटन करते प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिं? - फोटो : GONDA
गोंडा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती सुशासन दिवस के रूप में जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कृृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर के बेंकटाचार क्लब में आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश व निर्यात, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग एवं एनआरआई विभाग/ जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर समारोह का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी 16 विकासखंडों में कृषि मेला, गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं पधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण हुआ। इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 4 लाख 49 हजार किसानों के खाते में योजना की सातवीं किस्त की धनराशि भी ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन

सुशासन दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजित कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा 11 एफपीओ को ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार देश के किसान व हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में कृषि विभाग का बजट पहले मात्र 34 हजार करोड़ हुआ करता था जिसे केंद्र की मोदी सरकार ने बढ़ाकर 01 लाख 34 हजार 399 करोड़ किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत डेढ़ गुना मूल्य बढ़ाकर 60 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना किसानों को 01 लाख 12 हजार करोड़ रुपये का भुगतान तथा पिछला बकाए का 17 हजार करोड़ रुपये किसानों को देने का काम किया है। इसके अलावा एफपीओ के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्रों के लिए 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऋण मोचन योजना के अंतर्गत प्रथम कैबिनेट बैठक में कर्ज मेें डूबे गरीब किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ करने का काम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कभी एमएसपी बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि कुम्भ आयोजित करके कृषि विशेषज्ञों के सुझाव पर जापान व इजराइल की कृषि तकनीकों को लागू कर कृषि उत्पादन बढ़ाने की दशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने कृषक भाइयों से यह भी अपील कि वे भ्रमित करने वालों से कदापि भ्रम में न पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री के संबोधन के बाद दोपहर 12 बजे से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया जिसेे वहां पर उपस्थित कृषकों, जनप्रतिनिधियों तथा अन्य लोगों ने देखा। इसके साथ ही जनपद के सभी ब्लॉकों पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 4 लाख 49 हजार किसानों के खाते में योजना की सातवीं किस्त की धनराशि भी ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय, सीडीओ शशांक त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, अपर निदेशक कृषि, उपनिदेशक कृषि डॉ. मुकुल तिवारी, केके श्रीवास्तव, राजाबाबू गुप्ता, राकेश तिवारी, अनुपम मिश्र, विकास मिश्र, राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed