फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pledge to protect the sovereignty and integrity of the country

Gonda News: देश की संप्रभुता व अखंडता की रक्षा का लिया संकल्प

Wed, 26 Nov 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Pledge to protect the sovereignty and integrity of the country
कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प दिलातीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना व
गोंडा। संविधान दिवस पर बुधवार को सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें अफसरों ने संविधान की शपथ दिलाई। देश की संप्रभुता व अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एडीजी मुथा अशोक जैन, आईजी कार्यालय में आईजी अमित पाठक, मंडलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त मीनू राणा, कलेक्ट्रेट में डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा और नागरिकों के अधिकारों का संरक्षक है। सभी को निष्ठापूर्वक संविधान की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत में संविधान के निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एडीएम आलोक कुमार, सीआरओ महेश प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, मुख्य कोषाधिकारी श्यामलाल जायसवाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में भी हुए आयोजन
धानेपुर संवाद के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने सर्वसुलभ न्याय और छोटे मामलों में आपसी समझौते पर जोर दिया। इस मौके पर बृजलाल तिवारी, रवींद्र कुमार, कमलेश शुक्ल, विश्वदीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करनैलगंज संवाद के अनुसार तहसील सभागार में आयोजित गोष्ठी में एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र संविधान से चलता है और हर नागरिक को उसके दायरे में रहकर इसकी रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में तहसीलदार, राजस्वकर्मी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।

बभनान संवाद के अनुसार चारू में अपना दल बलिहारी पार्टी ने संविधान दिवस मनाया। रामेश्वर पवन व पूजाराम सोनकर ने संविधान की मूल भावना समझने पर बल दिया। इस मौके पर चंद्रप्रताप, संजय पटेल, राज नरायन, सत्यप्रकाश, शिवप्रसाद, राम सुरेश आदि मौजूद रहे।


पसका संवाद के अनुसार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में श्रवण कुमार व धीरज मिश्र ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। मनोज चतुर्वेदी ने बच्चों को संविधान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अखिलेश, महेश आदि मौजूद रहे।

कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प दिलातीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना व

कलेक्ट्रेट में अधिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प दिलातीं डीएम प्रियंका निरंजन। स्रोत: सूचना व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed