{"_id":"656a2244af86379b0c05d0c6","slug":"picked-up-a-grenade-mistaking-it-for-a-ball-teenager-injured-in-blast-gonda-news-c-100-1-slko1026-8598-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गेंद समझकर उठाया हथगोला, धमाके में किशोर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गेंद समझकर उठाया हथगोला, धमाके में किशोर जख्मी
Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कोंचा कासिमपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक किशोर खेत में शौच के लिए गया था। वहां पन्नी में लिपटा एक एक गेंद सरीखा गोला पड़ा दिखाई दिया। किशोर ने गेंद समझकर उसे हाथ में उठाया तो धमाका हाे गया। जिससे किशोर पूरी तरह से झुलस गया। उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां से नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। धमाके की सूचना पर मौके पर पहुंची एसचेक (एंटी सबोटॉज टीम) ने पड़ताल शुरू की तो सुतली बम के साक्ष्य मिले। टीम पड़ताल में लगी है।
गांव के सियाराम का बेटा लवकुश बृहस्पतिवार की देर शाम अपने घर से शौच जाने के लिए कहकर निकला था। वह अरहर के खेत में पहुंचा तो वहां एक पन्नी में लिपटा हथगोला पड़ा दिखाई दिया। किशोर ने गेंद समझकर उसे उठा लिया और पन्नी खोलने का प्रयास किया। जब नहीं खुला तो उसे उछालने लगा। इसी बीच तेज धमाके के साथ हथगोला फट गया। जिससे लवकुश गंभीर रूप से झुलस गया और उसके दाहिने हाथ का पंजा उड़ गया।
आनन-फानन उसको सीएचसी हलधरमऊ ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि घटना पटाखा फटने से हुई है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।