{"_id":"66424ffa813754328c00df08","slug":"photo-of-bjp-mla-put-up-to-seek-votes-for-sp-candidate-gonda-news-c-100-1-gon1003-117066-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भाजपा विधायक की तस्वीर लगा सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भाजपा विधायक की तस्वीर लगा सपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
Mon, 13 May 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 13 May 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर बनाया गया फर्जी अकाउंट। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। फेसबुक पर तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय की फोटो लगाकर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील करने का मामला सामने आया है। विधायक ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विधायक प्रेमनारायण पांडेय ने तरबगंज पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शातिर जालसाजों ने पहले ''''तरबगंज की आवाज'''' के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। उसके कवर में विधायक की फोटो लगाकर लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी भगतराम मिश्र के पक्ष में मतदान करने की अपील जारी कर दी। विधायक ने बताया कि इस पेज से कई भड़काऊ पोस्ट भी की गई हैं।
जिले में आगामी 20 मई को लोकसभा की गोंडा व कैसरगंज सीट पर मतदान होना है। ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव के दौरान भाजपा विधायक के नाम से जारी पोस्ट से राजनीतिक हल्कों में हलचल मच गई है। विधायक ने डैमेज कंट्रोल के लिए मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ जालसाजी, झूठा प्रचार करने व आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने फेसबुक पर बयान जारी कर कहा कि उन्हें और भाजपा को बदनाम करने के लिए भ्रामक पोस्ट की गई है। मामला संज्ञान में आने पर थाना तरबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं।