{"_id":"066578ae722b70a6312e4865ffbc6ab0","slug":"performed-by-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने किया प्रदर्शन
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू होने के पहले ही नकल माफिया का खेल शुरू हो गया है। शहर के एक निजी विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाये जाने के बाद यहां व्यवस्था के नाम पर परीक्षार्थियों से 10 से 15 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। इससे नाराज परीक्षार्थियों ने विद्यालय प्रशासन की इस मांग को अवैध बताते हुए अपने स्कूल के अध्यापकों के संग मिलकर सोमवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की। गुस्साए परीक्षार्थियों ने इस संबंध में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा है।
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के इंटरमीडियट व हाईस्कूल के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र यहीं के ज्योति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को बनाया गया है।
सोमवार को परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी करने ज्योेति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गए थे। परीक्षार्थियोें का आरोप है कि वहां संपर्क करने पर विद्यालय प्रशासन ने व्यवस्था के नाम पर इंटर के परीक्षार्थियों से 15 हजार व हाईस्कूल के परीक्षार्थियों से 10 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विद्यालय प्रशासन की इस मांग से परेशान परीक्षार्थियों ने इसकी शिकायत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ सिंह से की।
इसके बाद नाराज छात्र अतुल श्रीवास्तव, अखिलेश पांडेय, श्याम मनोहर, वेदांत, अजय कुमार, देवांश, हरीश, पंकज, उपेंद्र, हेमंत, ममता, अंजली, रिया, श्रेया, कीर्ति, स्वाती, ज्योति, बीनू, शिवानी, साक्षी, प्रियंका, आशुतोष, मुकेश, रोहित, अमित, अविनाश, प्रदीप, अंकित, प्रशांत समेत तमाम परीक्षार्थियों ने विद्यालय के प्रबंधक अरुण शुक्ल व अध्यापकोें के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम से परीक्षा केंद्र बदलने की मांग की। परीक्षार्थियों ने इस मामले की शिकायत से संबंधित राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र की जानकारी हासिल करने के लिए जाने वाले परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों से ज्योति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का विद्यालय प्रबंधन व्यवस्था देने के नाम पर धन उगाही करा रहा है।
प्रधानाचार्य ने इंटरमीडियट के परीक्षार्थियों से 15 हजार व हाईस्कूल के परीक्षार्थियों से 10 हजार रुपये की मांग को अनुचित बताते हुए परीक्षा केंद्र बदलने की परीक्षार्थियों की मांग का समर्थन किया है।
बच्चों के प्रदर्शन करने से जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने नाराजगी जताई और डीआईओएस व सिटी मजिस्ट्रेट से नकल विहीन परीक्षा कराने तथा धन उगाही होने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
ज्योति विद्या मंदिर की संचालिका श्वेता मिश्रा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। अभी परीक्षा शुरू नहीं हुई और वसूली का आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक चुनाव लड़ना चाहते हैं इसलिए वह इस माध्यम से हाईलाइट होने की कोशिश कर रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि परीक्षार्थियों की शिकायत पर जांच की जा रही है। अब परीक्षा केंद्र नहीं बदला जा सकता है, लेकिन केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर दूसरे विद्यालय के शिक्षक को केंद्र व्यवस्थापक बनाया जाएगा। जरूरी हुआ तो कक्ष निरीक्षक भी बदल दिए जाएंगे।