फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People's faces lit up after finding lost mobile phones

Gonda News: गुम हुए मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
People's faces lit up after finding lost mobile phones
गोंडा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर  मोबाइल फोन पाने के बाद एएसपी ​शिवराज के साथ खड़े लोग। 
गोंडा। खोए व चोरी हुए मोबाइल फोन को पाकर बुधवार को लोगों के चेहरे खिल गए। इसके लिए पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस की सर्विलांस टीम ने 60 मोबाइल को बरामद किया था। इसकी कीमत करीब आठ लाख 60 रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि खोए व चोरी हुई मोबाइल के संबंध में सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी सौंपी। इसके पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज को सौंपी गई। उनकी अगुवाई में टीम ने मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान शुरू किया। लगातार मॉनीटरिंग होती रही और एक के बाद एक फोन ट्रेस होते गए। इसके बाद एसओजी ने विभिन्न स्थानों से मोबाइलों को बरामद किया।
विज्ञापन

एएसपी शिवराज ने बताया कि दो महीने में 60 खोए हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। लोगों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बुलाकर उन्हें मोबाइल फोन प्रदान किया गया। एएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की। इस अवसर पर सर्विलांस प्रभारी शादाब आलम, एसओजी प्रभारी सर्वजीत गुप्ता, हेड कांस्टेबल हृदयनारायण दीक्षित, सुमित शर्मा, रवि कुमार, कांस्टेबल अमितेश व अंशुमान पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed