{"_id":"3490411fb690a15a74d991482c894afb","slug":"people-put-jam-in-baudh-circuit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों ने बौद्ध परिपथ पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों ने बौद्ध परिपथ पर लगाया जाम
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसिया कार्यशैली के खिलाफ लामंबद क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को कल्ला-भट्ठा के निकट बौद्ध परिपथ जामकर प्रदर्शन किया। हत्या के मामले में निर्दोष को फंसाने से क्षेत्रवासियों में देहात थाने की पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शनकारी मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग पर अड़े हुए हैं।
समझाने के बाद भी न मानने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज करके भीड़ को तितर-बितर कर दिया। सदर एसडीएम व सीओ सिटी ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
मंगलवार को देहात थाना क्षेत्र के कल्ला-भट्ठा स्थित बौद्ध परिपथ पर जुटे क्षेत्रवासी राम उजागर पांडेय, कौशल कुमार, राकेश पांडेय, अशोक कुमार मिश्र, कल्लू, राम मूरत, दीनबंधू मिश्र, सावित्री देवी आदि ने चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हत्या के मामले में देहात थाने की पुलिस ने छानबीन के बजाय निर्दोष को मुल्जिम बना दिया है। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे सदर एसडीएम इंदुभूषण वर्मा, सीओ सिटी श्रीश्चंद व देहात थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार यादव ने प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।
अपनी मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया। लाठियां भांजकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। सदर एसडीएम व सीओ सिटी ने बातचीत करके मामला शांत कराया।
उच्च स्तरीय जांच का भरोसा दिलाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हो गए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र भी सदर एसडीएम को सौंपा।