{"_id":"656a238d83744b75e90eebbe","slug":"people-of-a-dozen-villages-remained-immersed-in-darkness-due-to-breaking-of-poles-gonda-news-c-100-1-slko1028-8586-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पोल टूटने से अंधेरे में डूबे रहे एक दर्जन गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पोल टूटने से अंधेरे में डूबे रहे एक दर्जन गांवों के लोग
Fri, 01 Dec 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के कन्नीपुर में विद्युत पोल खड़ा करते लोग।
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज विद्युत उपकेंद्र के डुमरियाडीह फीडर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के हजारों उपभोक्ता हाईटेंशन लाइन के विद्युत पोल टूटने से अंधेरे में डूबे रहे।
बृहस्पतिवार की शाम राजकीय इंटर काॅलेज कन्नीपुर के पास जेसीबी की टक्कर से विद्युत पोल टूट गया। जिससे गुजरने वाली 11 हजार की विद्युत लाइन करीब सात पोल से उतर कर नीचे गिर गए। हालांकि घटना से जनहानि नहीं हुई, लेकिन डुमरियाडीह फीडर के तहत पड़ने वाली करीब एक दर्जन की ग्राम पंचायतों के उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति न होने से हलकान रहे।
क्षेत्र के चंदीपुर, रानीपुर, विशुनपुर, पिपरी, खूदेपुर, गिरधरपुर, सिंगहाचंदा, सिंगहाभोज, नरायनपुर, जगदीशपुर, चौबपुर के मजरों में विद्युत आपूर्ति बृहस्पतिवार की शाम से ही ठप रही। दूसरे दिन शुक्रवार को भी दोपहर बाद तक विद्युत वितरण नहीं किया जा सका। एसडीओ एसके वर्मा ने बताया कि विद्युत पोल टूटने से आपूर्ति नहीं की जा सकी। मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही लोगों को विद्युत आपूर्ति की जाएगी।