फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   people immersed in the New Year's celebration

नए साल के जश्न में डूबे लोग

Sat, 31 Dec 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sat, 31 Dec 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
people immersed in the New Year's celebration
नए साल पर गिफ्ट देने के लिए फूल खरीदते लाोग - फोटो : अमर उजाला
मध्यरात्रि धूमधड़ाके के बीच लोगों ने मंगलकामनाओं एवं सुख समृद्घि के साथ वर्ष 2017 का स्वागत किया। नोटबंदी के बावजूद लोगों ने नए साल के जश्न में कोई कमी नहीं रखी। होटल ढाबों, वन विश्राम गृहों के साथ-साथ घरों में भी नए साल का जमकर स्वागत किया गया। 
विज्ञापन


शनिवार शाम को ही लोग नए साल के स्वागत के तैयारी में जुट गए। इसे लेकर जगह-जगह भक्तिगीत व अन्य वैदिक आयोजनों में लोगों ने नव वर्ष के मंगल व समृद्घिकारक होने की कामना की। नए साल का जश्न होटलों, ढाबों, वन विश्राम गृहों के साथ-साथ गली मोहल्लों में भी खूब देेखने को मिला।
विज्ञापन


सिविल लाइन मोहल्ले में लोगों ने पेड़ों की टहनियों, पत्तों एवं गुब्बारों आदि से भव्य सजावट कर नव वर्ष का जश्न देर रात तक मनाया। नगर में जगह-जगह पुष्प गुच्छ खरीदकर लोगों ने अपने चहेतों को नए साल की मुबारकबाद दी। इस दौरान गिफ्ट की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल के आगाज पर किसी तरह का हुड़दंग तथा अफरातफरी न हो, इसके लिए पुलिस काफी सतर्क दिखी। जगह-जगह पिकेट लगाकर रातभर लोगों की निगरानी की गई। देर रात तक लोगों में नए साल की बधाई देने का सिलसिला चलता रहा। बच्चों ने भी नववर्ष के आगमन पर खूब मस्ती की और गिफ्ट आदि देकर मनोरंजन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed