फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People got angry over power cut, beat up employees

Gonda News: बिजली काटने पर भड़के लोग, कर्मचारियों काे पीटा

Wed, 15 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 15 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
People got angry over power cut, beat up employees
खरगूपुर (गोंडा)। बिजली कटने से नाराज परसदा गांव के लोगों ने बुधवार को कर्मचारियों के साथ मारपीट की। सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। मोबाइल तोड़कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में तीन नामजद व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र खरगूपुर के संविदा विद्युत कर्मचारी आशाराम मौर्य ने सहयोगी कर्मी राजकुमार तिवारी व संजय तिवारी के साथ परसदा गांव में एकमुश्त समाधान योजना के तहत गांव में शिविर लगाया था। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने व बड़े बकायेदारों को किस्तों में बकाया जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए घर-घर जाकर सूचना दी गई।
विज्ञापन

इसी बीच टीम ने साबित अली के घर पहुंचकर पत्रावली दिखाने को कहा। पत्रावली न दिखाने पर इनकी बिजली काट दी। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने कर्मियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सरकारी पत्रावली को फाड़ दिया। बीच-बचाव कराने आए कर्मी राजकुमार तिवारी का मोबाइल तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक केके त्रिपाठी ने बताया कि तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी पत्रावली फाड़ने, हमला व धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed