फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People from two sides clashed for planting saplings in the school premises

विद्यालय परिसर में पौध लगाने को लेकर भिड़े दो पक्ष

Thu, 12 Sep 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
People from two sides clashed for planting saplings in the school premises
गोंडा के बरौली गांव में तनाव के बाद तैनात पुलिस बल के जवान। - फोटो : GONDA
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। प्राथमिक विद्यालय बरौली डीहा परिसर में गुरुवार को पेड़ लगाने को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और बवाल शुरू हो गया। इससे गांव में तनाव हो गया। बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिससे दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। सीओ ने बताया कि विद्यालय की जमीन की पैमाइश कराने को तहसीलदार के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम बुलाई गई है। जिससे विवाद का निपटारा किया जा सके। फिलहाल एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बरौली में पौधरोपण अभियान के तहत 10 अगस्त को ग्रामीणों ने पौधरोपण किया था। विद्यालय परिसर में बने एक चबूतरे के सामने लगाए गए पीपल के पौधे को लेकर एक पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसी को लेकर गुरुवार को दोनों पक्षों के लोगों में भिडंत हो गई और बवाल शुरू हो गया। बवाल की सूचना पर थानाध्यक्ष उमरी बेमगंज में अटल बिहारी ठाकुर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग निकले। सीओ महावीर सिंह ने बताया कि विद्यालय परिसर में पौधे लगाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हुई थी। मगर मामला शांत हो गया है। विद्यालय के भूमि की पैमाइश कराने को तहसीलदार के नेतृत्व में शुक्रवार को टीम बुलाई गई है। जिससे पैमाइश कराकर मामले का निपटारा करा दिया जाएगा। बताया कि एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed