फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   People are suffering from heat, crossing 45 degrees

Gonda News: पारा पहुंचा 45.5 डिग्री, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Fri, 14 Jun 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 14 Jun 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from heat, crossing 45 degrees
रात में भी चल रहीं गर्म हवाएं, नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन के शिकार हो रहे लोग
विज्ञापन

मच्छर भी कर रहे परेशान, गांवों में फाॅगिंग के इंतजाम नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

गोंडा। उमस भरी गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। दोपहर में गर्म हवाओं के चलने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं। रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा। जिससे नींद भी पूरी नहीं होती। ऐसे में लोग चिड़चिड़ापन का शिकार हो रहे हैं। ऊपर से मच्छरों की फौज भी हमलावर है। गांवों में फाॅगिंग के इंतजाम नहीं हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बिजली जाते ही लोग घरों में उमस भरी गर्मी से परेशान हो जाते हैं। मौसम वैज्ञानिक सीता राम मिश्र ने बताया कि मौसम फिर गरमाने लगा है। उत्तर-पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के कारण आसमान साफ रहेगा।

उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग सिर व चेहरे को पूरी तरह से कपड़ों से ढककर घर से निकलते हैं। नींबू पानी, मैंगो शेक, बादाम शेक समेत सभी प्रकार के शीतल पेय की खपत बढ़ गई है। जगह-जगह स्टाल लगाकर पेय पदार्थ बेचे जा रहे हैं। लोगों को न दिन में राहत मिलती है और न ही रात में लोग चैन से सो पाते हैं। गर्मी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। गर्मी से परेशान लोगों की रातें करवटें बदलते बीत रही हैं। उज्जैनीकला के अमन व अभय, गायत्रीपुरम के हरिओम, दीपक का कहना है कि इस भीषण गर्मी में कूलर व पंखे की हवा भी लू की तरह निकल रही है। बिस्तर तक इतने गर्म हो जा रहे हैं कि उस पर लेटने की हिम्मत नहीं हो रही है। नींद पूरी न होने के कारण लोगों में चिड़चिड़ापन होता जा रहा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि प्री मानसून की बारिश न होने के चलते गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन-चार दिनों तक यही स्थिति बरकरार रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed