फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   pebbles got in Barfi

बर्फी में मिला कंकड़

Sat, 23 Jul 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 23 Jul 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
pebbles got in Barfi
मिठाई
पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने शनिवार को जिला विद्युत समिति की बैठक में आने वाले माननीयों के लिए काजू की बर्फी मंगवाई थी। लेकिन उस बर्फी का जैसे ही एक पीस सांसद ने खाया कि उसमें कंकड़ निकल आया। इस पर उन्होंने वह कंकड़ डीएम को दिखाते हुए जिले में बिक रही खाद्य सामग्री में मिलावट का मुद्दा उठाया। जिस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच खाद्य विभाग को सौंपी है।
विज्ञापन


पावर कॉरपोरेशन के एमडी कैंप कार्यालय पर जिला विद्युत समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बतौर समिति के अध्यक्ष कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, संयोजक जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस कप्तान सुधीर सिंह हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन


नकी आवभगत के लिए पावर कॉरपोरेशन ने शहर की एक प्रतिष्ठित दुकान अन्नपूर्णा स्वीट्स सिविल लाइन से 800 रुपये प्रति किलो की दर से काजू की बर्फी मंगाई थी। जिसे बैठक के दौरान सभी लोगों के सामने पेश किया गया। लेकिन इस बर्फी का जैसे ही एक पीस सांसद ने खाया कि उसमें कंकड़ निकल आया। इस पर उन्होंने खाद्य विभाग की नाकामी उजागर करते हुए डीएम को वह पत्थर दिखाया, जो बर्फी से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने पहले तो पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों से पूछा कि बर्फी किस दुकान से मंगाई गई थी। जिसमें पता चलने पर कि जिले में मिठाई की एक ही दुकान ऐसी है जो काफी चर्चित है। जहां से 800 रुपये प्रति किलो के रेट से बर्फी मंगाई गई थी। इस पर सांसद ने डीएम के सामने कहा कि जब एक बड़ी दुकान का हाल ऐसा है तो फिर बाकी दुकानों में किस कदर मिलावट होती होगी। यह तो वही जानें। डीएम ने मामले में खाद्य विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं।


सांसद कैसरगंज की बर्फी में कंकड़ निकलने और इसकी शिकायत जिलाधिकारी से किए जाने के बाद शनिवार की शाम खाद्य विभाग की टीम अन्नपूर्णा स्वीट्स पहुंची। जहां से टीम ने मिठाई की दुकान से नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेजा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed